नेटवर्क छतरपुर। बड़ा मलहरा क्षेत्र के ग्रामीणों की निर्धनता को देखते हुए द्रोणागिरी भवन मैं विशाल निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन शिविर का आयोजन सद्गुरु सेवा ट्रस्ट चित्रकूट के माध्यम से श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र द्रोणागिरी ट्रस्ट के द्वारा किया गया। शिविर में 148 निर्धन ग्रामीणों के नेत्र परीक्षण किए गए और उनमें से 82 मोतियाबिंद के नेत्र रोगी पाए गए।
बिगत 20 बर्षो से समाजसेवा में ततपर शिविर के संयोजक मनीष जैन ने बताया की प्रत्येक माह की 29 तारीख को बड़ा मलहरा में श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र द्रोणागिरी ट्रस्ट द्वारा विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी श्रंखला में दिसंबर माह की 29 तारीख को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ा मलहरा एवं घुवारा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के 148 ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया गया इसमें से 82 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए ।और इन 82 मरीजों को तुरंत ही 29 दिसंबर 2021 को चित्रकूट के लिए बसों के द्वारा रवाना किया गया। सभी मरीजों को लंच के पैकेट दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र द्रोणागिरी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए गए। आज सभी मरीज ऑपरेशन के पश्चात चित्रकूट से बड़ा मलहरा अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे तो ग्रामीण नेत्र ज्योति पाकर प्रफुल्लित थे। उनके परिवार जनों का भी खुशी का ठिकाना ना था। इस अवसर पर शिविर के संयोजक मनीष जैन बक्सवाहा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र द्रोणागिरी ट्रस्ट के मंत्री भागचंद जैन प्रद्युम्न फौजदार पत्रकार मैनेजर पवन जैन कार्यकारिणी सदस्य संतोष जैन सिद्धार्थ प्रिंटर ने सभी नेत्र रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना की। और शिविर में श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र द्रोणागिरी ट्रस्ट का भरपूर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। शिविर में कन्हैया लाल यादव राजेश लोधी सिद्धार्थ जैन निखिल जैन बिट्टू रघुवीर यादव भागचंद साहू आदि ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।