Translate

सोमवार, 23 मार्च 2020

बक्सवाहा। कोरोना से लड़ने में आगे आये नगर के समाजसेवी...जानिए पूरी खबर।



//रुपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते शासन प्रशासन द्वारा लोंगो इससे बचने तथा सावधानी बरतने की एडवाईजरी लगातार दी जा रही है तो वही स्थानीय नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ता की भी खास भूमिका नजर आने लगी है।
●  समाज सेवी मनीष जैन की लोगों से अपील।

नगर बक्सवाहा के समाजसेवी मनीष जैन ने कहा है कि "संकट की इस घड़ी में अगर बक्सवाहा में कोई असमर्थ बुजुर्ग या गरीब परिवार है जो राशन लेने में असमर्थ हो तो मुझसे संपर्क करें..
मनीष जैन 9424344844
पूरी मदद के लिए प्रयासरत।"
●  पूर्व परिषद अध्यक्ष का भी सराहनीय कार्य।

विगत समय पूर्व नगर परिषद में पदस्थ रहे नगर परिषद अध्यक्ष एवं भाजपा नेता देवकीनंदन गंधर्व की भी समाजहित में एक अच्छी पहल की है, बता दें कि जिन लोगों के लिए कोरोना वायरस के बचाव के लिए माक्स नही मिल पा रहा उनके लिए श्री गन्धर्व के द्वारा खुद मास्क बनाये जा रहे हैं।