Translate

रविवार, 21 जुलाई 2019

बस स्टैंड पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म।

बस स्टैंड पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म।

जिला अस्पताल में भर्ती महिला।


//गगन सेन(सिटी रिपोर्टर)//

ब्यूरो दमोह। दरअसल दिन रविवार को प्रातः आठ बजे जब महिला बस से अपने मायके पन्ना जिले के ग्राम जामुनदास जा रही थी तभी दमोह बस स्टैंड पर शौच क्रिया के लिए जा रही तभी सुलभ काम्प्लेक्स के पास महिला की डिलीवरी हो गई।
 जिसके बाद वहां उपस्थित लोगों की सहायता से एम्बुलेंस 108 को कॉल किया।  तथा वहीं कुछ समय पश्चात 108 तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जानकारी अनुसार महिला का नाम इमरती आदिवासी पति राजकुमार आदिवासी निवासी गोला पट्टी बताया गया है जो अब जिला अस्पताल में स्वस्थ है।