निर्भया के दुष्कर्मी का घर पहुंचा शव...नौ साल के बेटे ने दी मुखाग्नि।
राजीव रंजन कुमार।
औरंगाबाद ( बिहार )। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के आरोपी अक्षय ठाकुर को नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार की सुबह फांसी दिए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम करा स्वजनों परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं स्वजनों परिजनों ने शव को लेकर शनिवार की सुबह अपने गांव पहुंचे जहां अक्षय ठाकुर नौ साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। आपकों बता दें कि शव गांव पहुंचने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और उसके घर से मातमी चीत्कार गूंजने लगी। आपकों मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह दिल्ली की तिहाड़ जेल में निर्भया दुष्कर्म के दोषी चार लोगों में शामिल बिहार के अक्षय ठाकुर को फांसी पर लटकाए जाने के बाद उसके गांव बिहार के औरंगाबाद जिले के करमा लहंग में मातमी सन्नाटा पसरा रहा जहां वहां रात में गांव के चूल्हे भी खामोश रहे और पुरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा।