ब्यूरो रिपोर्ट। चीन के वुहान शहर से निकली कोरोना वायरस चिंगारी ने आज सभी को प्रभावित करके रख दिया है।
इसका असर भारत में भी देखा जाने लगा है, लेकिन यह कहना भी अतिश्योक्ति नहीं है कि भारत में सरकार इसके प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।
विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी 22 मार्च रविवार को लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी तो वही प्रशासन भी सजगता दिखा रहा है।
अतः रविवार को लोंगो ने जनता कर्फ्यू का पालन किया तो वहीं बाजार पूर्णतः बंद रहे,एवं जिसके बाद लोगों ने डॉक्टरों एवं सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था का आभार प्रकट किया।
जिसकी कुछ तस्वीरे लोगों के द्वारा भेजी गई है।
● बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ की आपसे अपील।
◆ मास्क का उपयोग करें।
◆ बार-बार हाथ धोये एवं स्वच्छता वर्ते।
◆ संक्रमण से दूर रहे।
◆ संक्रमण की स्थिति पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जाँच करवाये।
कोरोना हारेगा....हम जीतेंगे।





















