//अमन सिंह राजपूत//
रामटौरिया(छतरपुर)। राममटौरिया प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं फैल रही हैै अव्यवस्था जिससे रविवार को डॉक्टरों के अभाव में मरीजों को परेशान होना पड़ा। जहां पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। जिसके चलते पूरा देश आज बंद है।ऐसे में प्राथमिक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामटौरिया में एक भी डॉक्टर उपस्थित न होने की वजह से घंटो इंतजार के बावजूद भी लोंगों को इलाज नही मिल पा रहा है। यह मामला आज का ही नहीं है बल्कि इस तरह की परेशानियों का सामना लोगों को रोजाना करना पड़ता है क्योंकि रामटौरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना ही मरीजों को डॉक्टर ना होने से परेशानीओं का सामना करना पड़ता है।
जब इस संबंध में बीएमओ बड़ा मलहरा से फोन के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने कहा देखता हूं,और लापरवाही नहीं बक्शी जाएगी।
अब देखना यह होगा कि रोस्टर के अनुसार डॉक्टर की अनुपस्थिति में विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।
