Translate

रविवार, 1 मार्च 2020

प्रभारी सचिव ने किया जिले का दौरा...पहुंची आंगनवाड़ी केंद्रों पर भ्रमण करने...बच्चो के चेहरे पर रौनक देख खुश हुई अलका श्रीवास्तव।

प्रभारी सचिव ने किया जिले का दौरा...पहुंची आंगनवाड़ी केंद्रों पर भ्रमण करने...बच्चो के चेहरे पर रौनक देख खुश हुई अलका श्रीवास्तव।


//नरेंद्र अहिरवार//

नेटवर्क दमोह। चेहरे पर रौनक है, आंगनबाड़ी काफी अच्छा, बच्चे भी स्मार्ट है, यहां के बच्चों का वातावरण भी बहुत अच्‍छा है। यह बात आज जिले की प्रभारी सचिव, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण सचिव ने अलका श्रीवास्तव ने कलेक्टर तरूण राठी के साथ ग्राम नरसिंहगढ़ की स्मार्ट आंगनबाड़ी केन्द्र का जायजा लेते हुये व्यक्त किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर का जायजा लिया। कलेक्टर श्री राठी ने उन्हें बच्चों के झूले, पौधारोपण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. गिरीश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप राय भी मौजूद  थे।

प्रभारी सचिव अलका श्रीवास्तव ने आज दमोह जिले के विकासखण्ड पथरिया भ्रमण के दौरान नरसिंहगढ़ आंगनबाड़ी केन्द्र पर छोटे-छोटे बच्चों से चर्चा की। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी की गतिविधियां ठीक है, पोषण आहार की जानकारी ली, यहां 34 बच्चे उपस्थित थे। आंगनबाड़ी में प्रिया सहित बच्चों ने सचिव का स्वागत किया। यहां पर बच्चों को बैठने कुर्सी टेबिल की व्यवस्था की गई है, बच्चे गीत गा रहे थे।
उन्होंने पोषण आहार की जानकारी ली, नाश्ता में क्या दिया जाता है, नाश्ता बुलाकर देखा। टीकाकरण की जानकारी लेते हुये कहा सभी बच्चों को समय पर टीकाकरण किया जाये। केन्द्र में संधारित विभिन्न पंजियों का अवलोकन भी किया। संधारित पंजी में उन्होंने अपनी टीप दर्ज की “आज केन्द्र का निरीक्षण किया गया। केन्द्र में 34 बच्चें उपस्थित थे। बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा अच्छे से दी जा रही हैं। केन्द्र में निर्धारित रजिस्टर पाए गए। कुछ बच्चों के टीकाकरण की एन्ट्री नही हैं। उसे पूरा किया जाए। आँगनबाडी केन्द्र कॉपी अच्छी तरह से संचालित हैं”।
            जिला कार्यक्रम अधिकारी ने श्री राय ने बताया आंगनबाड़ी केन्द्र के लिये कुर्सी, टेबिल, कपड़े मायसेम फैक्टरी की ओर से दिये गये है, आंगनबाड़ी केन्द्र में लाईट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। बच्चे एक सी ड्रेस में नजर आ रहे थे।

शासकीय एकीकृत शाला का किया निरीक्षण।

            प्रभारी सचिव अलका श्रीवास्तव कलेक्टर तरूण राठी के साथ नरसिंहगढ़ की शासकीय एकीकृत शाला पहुंची। यहां कक्षा 8 वीं मिडिल शाला में 46 बच्चे और 4 शिक्षक , 3 अतिथि शिक्षक है। कक्षा 6 वीं में प्रभारी सचिव ने छात्रों से प्रश्न भी किये, कक्षा 6 वीं और 7 वीं की परीक्षा और पेपर के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बताया गया अभी कोर्स रिवीजन चल रहा है।
            प्रभारी सचिव ने बच्चों से पूंछा क्लास में कैसा लगता है पढ़ना, तीज त्यौहार में आते है स्कूल, पढ़ लिखकर क्या बनोगे, हिमांचल सहित अधिकतर बच्चों ने कहा पुलिस की नौकरी करेंगे। सुनीता ने कहा कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई करूंगी, ज्योति लोधी ने डाक्टर बनने की जिज्ञासा व्यक्त की।
मैथ्स का प्रश्न हल किया   
            कक्षा 8 वीं में पहुंचने पर प्रभारी सचिव ने मैथ्स का प्रश्न ब्लेक बोर्ड पर लिखा और छात्रों से हल करने कहा। कक्षा के मोहित ने प्रश्न हल किया, उसके सही होने की जाँच भी उसी छात्र से कराई। उन्होंने बच्चों को परीक्षा के लिये शुभकामनाएं दी और परीक्षा के लिये प्रेटिस करने की सलाह दी।

देखा मध्यान भोजन।

            प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने शाला परिसर में बन रहे मध्यान्ह भोजन का जायजा लिया, दाल, सब्जी देखी, खाना काफी कम बना था, दाल की क्वालिटी पर अप्रसन्नता व्यक्ता की। माध्यमिक शाला के छात्रों हेतु पुड़ी सब्जी बन रही थी, दाल सब्जी भी बनी थी। खाना चूल्हे पर बन रहा था।
            इसी दौरान कलेक्टर ने भी दाल की क्वालिटी पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा खाना अच्छा बनाया जाये। उन्होंने कहा गैस पर भोजन क्यों नहीं बनाते, समूह ने बताया सब्जी आदि गैस पर बनाते है, गैस खत्म हो गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिये।
छात्रावास का किया निरीक्षण
            प्रभारी सचिव अलका श्रीवास्तव और कलेक्टर तरूण राठी ने नरसिंहगढ़ छात्रावास का निरीक्षण किया । यहां अधीक्षक गीता साहू और सहायक अधीक्षिका जुलेखा ने बताया छात्रावास 100 सीटर है, छात्राओं को कम्प्यूटर, सिलाई की व्यावसायिक शिक्षा दी जाती है। उन्होंने छात्रावास परिसर के सभी कमरों सहित किचन का भी जायजा लिया, व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता जाहिर की। डायनिंग टेबिल की मांग करने पर कलेक्टर ने व्यवस्था करने की बात कही।
            प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने पुस्तकालय  कक्ष में पहुंचकर यहां रखी हुई पुस्तकें देखी और सराहना की।
इस अवसर पर एसडीएम भारती मिश्रा, विकासखण्ड पथरिया के सीईओ विनोद जैन, तहसीलदार श्री जैन,  महिला सशक्तिकरण अधिकारी संजीव मिश्रा, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।