महाविद्यालय के संयोजन में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन।
//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। स्थानीय शासकीय महाविद्यालय के संयोजन में सात दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था प्राचार्य ऋषि कुमार सेन ने नजदीकी ग्राम धौर्रा में रविवार को शिविर का शुभारंभ किया यह, आगामी 7 मार्च तक चलेगा। शिविर में महाविद्यालय के छात्र- छात्राऐं हिस्सा ले रहे है। शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बड़ा मलहरा समन्वय अंकुर तिवारी, राष्ट्रीय कैंप प्रतिभागी जगतराम यादव, बबलू चढ़ार, अरविंद राजपूत, पंचम, मुकेश, नत्थू लाल, रंजीत, कैलाश, दौलत, कन्हैया, बालचंद, भागचंद, परसु, अनिल आदिवासी आदि शिविर में उपस्थित रहे।