क्षेत्र वासियों ने दी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
छात्र शक्ति युवा संगठन तथा यूथ मीडिया बकस्वाहा के नेतृत्व मे किया गया कार्यक्रम।
छात्र शक्ति युवा संघटन के कार्यकर्ताओ के साथ अधिकारी, व्यापारियों पत्रकरो ने नम आंखों से दी श्रद्धाजंलि।
रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)। बिगत समय पूर्व हुये हमले बाद संम्पूर्ण भारत को इस दुखद घटना का कडा आघात पहुंचा है।
जहां नगर बकस्वाहा के लोगो ने दी भाव पूर्ण श्रद्धांजली दी एवं कैडल मार्च के साथ आतंकियों के पुतले जलाये।
नगर के युवा व्यवसाईयो दुकानदारो के साथ स्कूली बच्चो ने छात्र शक्ति युवा संगठन के नेतृत्व मे कराये गये श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे शांन्त भाव के साथ जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी साथ ही सरकार से मांग की जल्दी से जल्दी शहीद हुए जवानों की कुर्वानी का अगर बदला नही लिया जाय और सरकार ठोस कदम उठाए ओर पाकिस्तान के ऐसे आतंकवादीयो को घर मे घुस कर मरना चाहिए।
जब तक मूंह तोड़ जबाब नही दिया जाएगा हमारे जवान शहीद होते रहेंगे इसलिए अब वो समय आ गया जब ठोस कदम उठाए जाय।
श्रध्दांजली कार्यक्रम के बाद कैडिल मार्च निकाला गया जो कार्यक्रम स्थल टीन शेड से शुरू होकर गाँधी चौक पर समाप्त हुआ जिसके बाद आतंकियों के पुतले जलाने के साथ नारेबाजी एवं इस कायराना हरकत की घोर निन्दा की गई।

