Translate

रविवार, 1 मार्च 2020

हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए SP से लगाई गुहार...सौंपा गया ज्ञापन...कार्यवाही की मांग।

हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए SP से लगाई गुहार...सौंपा गया ज्ञापन...कार्यवाही की मांग।


//राजन असाटी//
जुझार/दमोह।। हिंडोरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करैया हजारी गांव में मंगल बुधवार की रात हुई हत्या के आरोपी को गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के स्वजन शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे उन्होंने एसपी हेमंत चौहान को ज्ञापन देकर मांग की कि उनके बेटे तरवर की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है जिसके बारे में ना तो अभी तक कोई जानकारी लगी है और ना ही उसकी गिरफ्तारी हुई है मृतक के पिता गजराज पटेल का कहना है कि उनका बेटा मजदूरी करता था घटना की रात करीब 9 बजे उसका बेटा शौचालय के लिए घर से निकला था उसके बाद वह लौट कर नहीं आया स्वाजनों ने उससे संपर्क साधने के लिए उसके मोबाइल पर फोन लगाया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ अगली सुबह जब उनकी पत्नी शौच के लिए सामुदायिक भवन के पीछे गई तो देखा कि वहां एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा है पास जाकर देखा तो वह उनका बेटा था उसके गले में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई स्वजनों का कहना है कि पुलिस अभी तक उनके बेटे की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस बार-बार उनके स्वजनों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है जबकि हत्यारा कोई और है उन्होंने यह भी मांग की है उनके बेटे के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर जांच की जाए ताकि सही आरोपी पकड़ में आ सके
जांच जारी जल्द हो मामले का खुलासा हिंडोरिया थाना टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि एसपी श्री हेमंत चौहान के निर्देश पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है मामले में कई तथ्य सामने आए हैं जिनकी गहन जांच की जा रही है कुछ दिनों में इस मामले का खुलासा हो जाएगा।