//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में 21 जून से वैक्सीनेशन का महा अभियान शुरू हाे रहा है. जाे 30 जून तक चलाया जाएगा
बिजावर एसडीएम श्री राहुल सिलाड़िया ने आज जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत 21 जून को बक्सवाहा में 800 वैक्सीन लगाये जाने का टारगेट रखा गया है और शेष दिवस के लिए अलग से 600 टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।
तथा इस टीकाकरण अभियान में ब्लॉक स्तर के समस्त विभागों की महात्वपुर्ण भुमिका रहेगी जिसमें प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा कुछ उपाय सुझाये गये है. जैसे रजिस्ट्रेशन हेतु युवाओं का सहयोग, व्यक्तियों को लाने ले जाने हेतु वाहन एवं समस्त शासकीय सेवाओं के लिए टीकाकरण अनिवार्य हाेगा !
टीकाकरण के इस महा अभियान के लिए एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने सभी से सहयाेग करने एवं टीकाकरण के लिए ज्यादा से ज्यादा लाेगाें से आने की अपील की है।