Translate

शनिवार, 19 जून 2021

बड़ामलहरा। घर-घर जाकर कोरोंना वैक्सीनेशन के प्रति किया जागरुक।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए घिनौची ग्राम में आपदा  प्रबंधन समूह की बैठक का आयोजन किया गया लोगों की सहभागी सुनिश्चित करने व लोगों को जागरूकता लाने के लिए बड़ा मलहरा तहसील के ग्राम घिनौची में कोरॉना  की रोकथाम एवं  वैक्सीनेशन कराने ग्रामीणों को प्रेरित किया गया इसी दौरान  सभी ग्रामीणों के घर घर जाकर सोमवार को घिनौची   मैं होने वाले 18 प्लस वैक्सीनेशन का रजिस्ट्रेशन भी किया है और सभी से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में सभी लोग वैक्सीनेशन कराएं और साथ ही साथ हिदायत दी की अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले अन्यथा घरों पर ही रहे घरों से निकलने पर मार्क्स पहने और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सैनिटाइजर का प्रयोग करें साथ ही  परिवार में किसी को भी करो ना के लक्षण दिखे तो तुरंत ही जांच कराएं और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहे  इसके साथ ही सभी को कोविट वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित करते रहे  इस बैठक में पंचायत प्रभारी सचिव-बालमुकुंद राजपूत पटवारी सुनील कुमार खरे प्रधानाध्यापक शिबू आदिवासी आगनवाडी कार्यकर्ता ममता जैन आंगनवाड़ी सहायिका रामकुमारी यादव आशा कार्यकर्ता अनीता सेन सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सेन सामाजिक कार्यकर्ता आशीष परिहार राजनीतिक दल के सदस्य सुमरत सिंह बुंदेला राजनीतिक दल के सदस्य रामौतार यादव  अभियान परिषद धन प्रसाद पटेल।