Translate

मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

पत्रकारिता की आड़ में नशे के सौदागर 3 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, नशीली दवाएं व कार जप्त।



नौगांव(छतरपुर)। उप्र के राठ से छतरपुर में नशीली दवाओं का व्यापार करने वाले 3 फर्जी पत्रकार रविवार की देर रात नौगांव पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फर्जी पत्रकारों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवा और शिफ्ट डिजायर कार जप्त की है।
 जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात थाना नौगांव पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि उप्र से एक शिवफ्ट डिजायर कार में नशीली दवाएं लाई जा रही है। इस सूचना पर नौगांव टीआई ने नैगुवां के पास पिपरी रिपटा पर पुलिस बल के साथ राठ से आ रही शिवफ्ट डिजायर कार एमपी 16 सीबी 2618 को रोककर चैक करने की बात कही तो उसमें बैठे 3 फर्जी पत्रकार राममूर्ति यादव, इरफान अजीजुद्दीन एवं सुनील रैकवार सभी निवासी छतरपुर अपने आपको पत्रकार पुलिस को गाड़ी की तलाशी से रोका तो पुलिस ने साफ कहा कि गाड़ी की तलाशी ले लेने दो फिर आप जाएं। पुलिस की बड़ते दबाव के आगे फर्जी पत्रकारों की नहीं चली और पुलिस ने जब शिवफ्ट डिजायर कार की तलाश ली तो उसमें 2 बैग रखे हुए थे जिसमें 300 सीसी कोडी नशीनी दवा पाई गई। नौगांव टीआई ने नशीली दवा एवं शिवफ्ट डिजायर कार जप्त कर फर्जी पत्रकारों से तीन  प्रेस कार्ड एवं माईक आईडी भी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 51वी आपदा प्रबंधन अधिनियम 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। नौगांव पुलिस ने मामला दर्ज करने से पहले छतरपुर से ड्रग इस्पेक्टर को बुलवाकर नशीली दवाओं की जांच करायी गयी। इस्पेक्टर द्वारा दवा की पुष्टि करने एवं मप्र में दवा प्रतिबंधित होने की पुष्टि करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों द्वारा नशीली दवाओं को छतरपुर मेंं तीन गुना ज्यादा दामों में बेंचा जा रहा था। कार्यवाही में थाना प्रभारी बैजनाथ शर्मा, मनोज यादव, अतुल कुमार झा, ज्ञान सिंह, आकाश शर्मा, वीरेंद्र बघेल, हरदीन, धमेंद्र, धीरेंद्र, विनोद का सहयोग रहा।