Translate

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

छतरपुर। जिले में 63 हजार के पार व्यक्तियों की स्क्रीनिंग पूर्ण...किसी भी तरह की जानकारी के लिए जिला स्तरीय कण्ट्रोल रूम के इस नंबर पर करें संपर्क...9669457073



नेटवर्क छतरपुर। सीएमएचओ डा. विजय पथौरिया ने बताया कि छतरपुर जिले में कोरोना वायरस से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। जिले के सभी चिकित्सकों को कोरोना वायरस के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में बाहर से आने वाले एवं विदेश यात्रा से लौटने वाले लोगों पर मेडिकल टीम पूरी तत्परता के साथ निगाह रखे हुए है।
  छतरपुर में अब तक 63 हजार 541 व्यक्तियों की मेडिकल जांच की जा चुकी है। इसमें से 206 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। भेजे गए सेम्पलों में अभी तक कोई भी पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है। 174 सेम्पल निगेटिव पाये गये एवं 23 कोरोना सेम्पल रिजेक्ट किए गए हैं। 3 हजार 348 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन और 832 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया है। अभी तक कुल 23 मरीजों आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए हैं। कुल 25 हजार 512 यात्री जो अन्य राज्यों से जिले में आए थे, उनका भी स्वास्थ्य परीक्षण हो चुका है।   
  प्रशासन द्वारा जिले में कराए जा रहे डोर-टू-डोर सर्वे अंतर्गत अभी तक कुल 1990376 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसी के साथ ऑपरेशन पहचान के अंतर्गत जिले में सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीजों की भी पहचान कराई जा रही है।
कोरोना वायरस के सम्बन्ध मे किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला स्तरीय कण्ट्रोल रूम नं 9669457073 पर संपर्क किया जा सकता है।