नेटवर्क दमोह। देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है, जहां लोग लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय करते नजर आ रहे है। वहीं इस बीच लॉकडाउन में भी दमोह जिले में अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां हाल ही में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां बनवार में एक मासूम बच्ची का अपहरण करने के बाद अज्ञात आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया गया और फिर बच्ची की आंखे फोड़ दी गईं, बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची बीति शाम से लापता थी। इस दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। वहीं बच्ची को जबलपुर के मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है, जहां उपचार जारी है।
जिसमें घटना के संबंध में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दमोह ज़िले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने घटना को संज्ञान में लेकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उस दरिंदे को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी। बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
दरअसल मामला दमोह जिले के जबेरा का है जहां एक 7 वर्षीय मासूम का अपहरण हुआ था जिसके बाद बच्ची गंभीर हालत में एक खेत में मिली। बताया जा रहा है कि बच्ची के हाथ पैर बंधे पाए गए जबकि आंखों में गंभीर चोट दिखी जिसकी सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। हालांकि मासूम को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने भी उक्त घटना को लेकर कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के कर पीड़ित को न्याय दिलाए जाने की बात कही है।
अब पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। दमोह एएसपी विवेक लाल के नेतृत्व में एसआईटी गठित अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है, जिसमें अब तक लगभग 20 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया अभिरक्षा में लिया गया है। वहीं इस जघन्य अपराध के प्रकाश में आने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने भी पुलिस प्रशासन से दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर उनके प्रति सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।
साथ ही दमोह पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार ने भी घटना के संबंध में मामले को तत्परता से लेते हुए पहुंचे साथ ही उन्होंने वरिष्ठ एसडीओपी थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों को आरोपी की पता साजी के लिए विभिन्न टीमें गठित कर लगा दिया गया है साथ ही पुलिस अधीक्षक ने उक्त अज्ञात आरोपी के खिलाफ 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। जबलपुर मेडिकल कॉलेज में बच्ची का इलाज जारी है जहां उसकी सुरक्षा को देखते हुए भी एक पुलिस टीम वहां रवाना कि गई है जैसा कि ज्ञात हो कि सीएम के ट्वीट के बाद विभिन्न कर्मचारी अधिकारी अब अपनी कार्य सीमा के अन्तर्गत उक्त अपराधी को पकड़ने के लिए जीतोड़ दम लगाकर जुट गए हैं।