//रत्नेश रागी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। यहां की महिला बाल विकास परियोजना अंतर्गत चारों सेक्टर की नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं द्वारा कोरोना महामारी की गम्भीर चुनौतियों के बीच व लाँक डाउन जैसी विषम परिस्थितियो में लाभार्थियों के घर-घर जाकर रेडी टू ईट पोषण आहार का वितरण करने के साथ ही कोरोना संक्रमण से सावधानी रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने हेतु जागरूक कर रही हैं ।
छतरपुर जिले के कलेक्टर तथा महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार लाभार्थी 0 से 6 बर्ष के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली शिशुवती माताओं के घर - घर जाकर रेडी टू ईट पोषण आहार का वितरण प्रशासन के निर्देशानुसार व सावधानियां रखती हुई नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र की आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओ द्वारा बितरण किया जा रहा है ।
लाँक डाउन व कोरोना जैसी महामारी के महासंकट से जहां आमजन भयभीत हैं वही आँगनवाड़ी कार्यकर्ता /सहायिकाओं द्वारा घर-घर जाकर पोषण व खाद्य पदार्थों का वितरण किया जाना साहसिक व सराहनीय समझा जा रहा है ।
इस वितरण अभियान में यहां की परियोजना अधिकारी तथा चारों सेक्टर की परिवेक्षक निरंतर निगरानी कर रही है कि कोई भी पात्र हितग्राही लाँक डाउन के कारण शासन की योजनाओं के लाभ से बंचित ना रहे ।




