Translate

सोमवार, 27 अप्रैल 2020

भगवां। खेतो की नरवाई मे अचानक लगी आग...भूसा सहित सिचाई के पाइप जलकर हुये राख।



//रूपेंद्र पाल, विन्द्रावन विश्वकर्मा//
भगवां/घुवारा(छतरपुर)। घुवारा क्षेत्र के अंतर्गत भगवाॅ के अंतर्गत ग्राम सुकरयाल मे दोपहर 2 बजे अचानक खेतों की नरवाई में आग गई।
ग्रामीणो ने बताया कि लगभग आग 50 हेक्टेयर जमीन के खेतो की नरवाई मे लगी ग्रामीणो की मदद से आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड घुवारा व बडामलहरा की मौके पर पहुची। तभी कम से कम दो फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घन्टे तक आग बुझाते रहे तभी आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि खेतो की नरवाई मे आग लगने का कारण अभी तक पता नही चला।
किसानो का भूसा व पाईप जलकर राख हो गया इस मौके पर डायल 100 सहित सचिव अभिषेक जैन, रोजगार सहायक राममिलन लोधी, सरपंच सुम्मेर सिह, शिक्षक खलक सिह लोधी, जितेंद्र  राजा, पटवारी अभय सिह, पुलिस बल सहित ग्रामीण लोग मौके पर पहुंचे।