//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर के समीप स्थित ग्राम कुड़ैला में पदस्थ शिक्षक विनोद साहू ने बताया कि कुड़ैला के निकट बड़ेरा ग्राम के स्कूल के पास जगदीश महाराज एवं भगवान दास महाराज के खेत में टिटहरी पक्षी ने चार अण्डे दिए हैं।
पत्रकार रविन्द्र जैन रवि को टिटहरी के चार अण्डों के बारे में जानकारी दी। आपको बता दें टिटहरी पक्षी को अंग्रेजी में sandpiper और संस्कृत में टिट्टिभ कहते हैं,यह पक्षी जलाशयों के समीप,जुते खेतों,पानी वाले खेतों तथा समतल जमीनी क्षेत्रों में निवास करते हैं। यह अपना घोंसला जमीन में गड्ढा करके या पत्थरों और बालू के बीच में अपने अंडे देती है।
इसके अंडों के विषय में मान्यता है कि प्राचीन काल में जनसामान्य व ऋषि मुनि इसी पक्षी के अंडों के आधार पर ही बरसात का अनुमान लगाते थे।
टिटहरी पक्षी जितनी संख्या में अण्डे देती है उतने माह बरसात होने की संभावना होती है।
अतः उपरोक्त कथनानुसार एवं श्रीशिक्षक द्वारा पत्रकार रविन्द्र जैन रवि को प्रदान की गई जानकारी के अनुसार यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस वर्ष चार माह बरसात हो सकती है।