//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। छतरपुर जिले मे लाँक डाउंन मे शराब के रोक के बाद शराब दुकानो से शराब चोरी की बारदात बढ़ती जा रही है ,ताजा मामला थाना अलीपुरा का है ,जहां देर रात शराब की दुकान से तीन लोगो को शराब चोरी करते पुलिस ने पकडा था,इनकी सूचना पर दो अन्य लोग को पुलिस ने पकडा था ,इनके पास से शराब की दुकान से चोरी करते शराब जप्त की थी।
इन चोरो ने लाँक डाउंन के दौरान शराब की सील पडी दुकानो से शराब चोरी करके बेच रहे थे ,इसी सूचना पर पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया इनके पास से शराब दुकान 60 पेटी शराब जप्त की है जिसकी कीमत डेढ लाख बताई जा रही है , जप्त आबकारी सब इंस्पेक्टर रामशरण सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होने सील दुकान पर रखे स्टाँक की जांच ,पकडे गयै आरोपियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है