हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
https://chat.whatsapp.com/CqqREhDGMkoIAnprUxUB1z
मध्यप्रदेश के जबलपुर अंतर्गत पनागर थाना क्षेत्र में विगत 19 मार्च को एक महिला का शव उसके घर में मिलने के मामले पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
//सुनील केवट//
नेटवर्क जबलपुर। उक्त महिला की हत्या की गई थी। वहीं इस मामले में आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतका का सगा भतीजा है, जो अपनी ही चाची पर गलत नजर रखता था। जब महिला ने उसके इरादे भांप गई और परिजनों को बताने की बात कही तो, आरोपी ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।
दरअसल विगत 19 मार्च को पनागर थाने क्षेत्र के पड़वार गुरू नानक वार्ड में एक महिला का शव उन्हीं के घर में मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका की पहचान अलका केसरवानी के रूप में हुई।
पति की पहले हो चुकी मृत्यु
बताया जा रहा है कि मृतका अलका केसरवानी के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। जो घर पर अकेली रहकर सिलाई एवं अन्य माध्यमों से अपना जीवन यापन करती थी। वही उनके घर के पास उनके पति के बड़े भाई यानि जेठ का घर भी था। जिसका बेटा अपनी ही चाची पर बुरी नजर रखता था। पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो उन्हें मृतका के शरीर पर भारी चोटों के निशान मिले थे।
नहाते वक्त देखता था आरोपी
इस घटना के बाद से ही पुलिस इस मामले को सुलझाने में जुट गई थी। इसी दौरान घटनास्थल पर लिए गए फिंगरप्रिंट के मिलान करने पर एक फिंगरप्रिंट मृतका के जेठ के लड़के हर्ष केसरवानी के मिले। पुलिस द्वारा जब हर्ष से सघन पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपनी चाची पर गलत नजर रखता था। वह आए दिन उन्हें नहाते वक्त चोरी चुपके देखा था। इस बात की भनक एक दिन मृतका अलका केसरवानी को लग गई।
इसी दौरान 19 मार्च को आरोपी हर्ष केसरवानी अपनी चाची अलका केसरवानी के पास पेंट सिलवाने की बात पर एक के बाद एक तीन बार पहुंचा। जिस पर महिला ने भतीजे हर्ष को इस बात के संकेत दे दिया कि उन्हें सब पता है कि वह बार-बार क्यों यहां आ रहा है।
महिला ने उसके माता-पिता से इस मामले की शिकायत करने के लिए कहा। जिस पर आरोपी ने अपनी चाची अलका केसरवानी के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया। और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है