Translate

शनिवार, 18 अप्रैल 2020

SDM को किया गया निर्देशित "गरीब परिवारों की बनवाये सूची"



   नेटवर्क छतरपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह ने लॉकडाउन में खाद्यान्न के अभाव में दिक्कतों का सामना करने वाले गरीब परिवारों की सूची बनवाने के निर्देश सभी एसडीएम को जारी किए हैं।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे जरूरतमंद परिवारों की अन्नकोष और अन्य स्वयंसेवी संगठनों/व्यक्तियों के जरिए राशन उपलब्ध कराकर मदद करेंगे, जिससे कोई भी व्यक्ति कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के समय भूखा न रहे। कलेक्टर ने कहा है कि एसडीएम हितग्राहियों की संख्या और वितरित खाद्यान्न के बारे में शहरी वार्डवार और ग्राम पंचायतवार जानकारी तैयार कर प्रतिदिन अपर कलेक्टर को अवगत कराएं।
उल्लेखनीय है कि छतरपुर जिले में मीडिया और जनप्रतिनिधियों द्वारा लॉकडाउन के कारण गरीब परिवारों को खाने-पीने की सामग्री का अभाव और सहायता नहीं मिलने के संबंध में जिला कलेक्टर को जानकारी से अवगत कराया गया था।