Translate

मंगलवार, 8 जनवरी 2019

नगर परिषद के गायब ट्रैक्टर सहित चालक व साथी का मिला शव।



एक साल के अंदर ही पिता सहित दोनों पुत्रों की दर्दनाक मौत....



रूपेश जैन बक्सवाहा(छतरपुर)।  नगर के वार्ड नंबर 13 में रहने बाले संतोष पिता बिहारी लाल पटेल उम्र 36 वर्ष एवं उनके साथी हरि चरन साहू पिता हल्लू साहू उम्र 35  बर्ष निवासी बक्सवाहा की ट्रैक्टर पलटने से मौके पर ही मौत हो गई।
 जानकारी के अनुसार संतोष पिता बिहारीलाल पटेल एक गरीब परिवार से है। कुछ माह पहले परिवार के मुखिया बिहारीलाल पटेल का ह्रदयघात से हुई मौत के बाद ही पिता की सुद्धता के दिन बिहारी के बड़े पुत्र गोविन्द्र पटेल की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत के बाद घर का पूरा बोझ संतोष के कंधों पर आ गया था संतोष पिता बिहारीलाल पटेल उम्र 36 वर्ष बार्ड 13 निवासी बक्सवाहा का नगर परिषद बक्सवाहा का ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
 शनिवार की शाम से संतोष पटेल घर नहीं पहुंचा तो घर के परिजनों द्वारा संतोष की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई एवं रविवार को नगर परिषद द्वारा ट्रैक्टर एवं चालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर तलाश जारी की गई थी।
बाजना रोड स्थित नगर परिषद द्वारा लाखो की राशि से बनाया गया मंगल भवन जो उपयोग हुये बिना ही क्षति ग्रस्त हो चुका था मंगल भवन में मरम्मत कार्य चल रहा था जब सुबह नगर परिषद के कर्मचारी मंगल भवन पहुंचे तो बहा पर स्थित खेत में नगर परिषद का एक ट्रैक्टर एमपी 16 MP 0330 पलटे ट्रैक्टर के नीचे संतोष पिता बिहारीलाल पटेल एवं हरिचरन साहू पिता हल्लू साहू दबे हुए निकले उन कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस बल पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर को अलग करवा कर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संतोष के परिवार को जैसे ही सूचना मिली तो परिवार में मातम छा गया संतोष की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है पिता की शुध्दता के दिन संतोष के भाई गोविन्द्र की मौत के बाद परिवार का सहारा बने संतोष की दर्दनाक मौत से परिवार की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है।

इनका कहना है कि....

संतोष पिता बिहारीलाल पटेल उसके साथ में हरी चरन साहू रहता था।
 संतोष ट्रैक्टर चलाने का काम करता था जो शनिवार से लापता था इसकी रिपोर्ट रविवार को दर्ज कराई गई जिन पर19,3,19, दर्ज कर जांच में लिया था।
 इसकी तलाश के लिए कर्मचारियों के साथ एवं स्टाफ के साथ मीटिंग कर रहे थे उसी दौरान नगर परिषद के कर्मचारी द्वारा जानकारी दी गई मौके पर पहुंचकर पाया की ट्रैक्टर के नीचे चालक एवं उसका साथी दबे हुए पाये गये। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मंगल भवन के पास 10 फुट नीचे जाकर खेत में जा गिरा और पलट गया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शबो  का पोस्टमार्टम कराकर  परिजनों को सौंप दिया गया।

राम नाथ तिवारी(थाना प्रभारी बक्सवाहा)