Translate

गुरुवार, 1 अगस्त 2024

बाजना में संपूर्णता अभियान का हुआ आयोजन

 

//रूपेश जैन, सत्यम खरे//

बक्सवाहा(छतरपुर)। जनपद क्षेत्र बक्सवाहा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाजना में संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुपोषित बच्चों की माताओं को बच्चों की देखरेख की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं, शिशु, किशोरी बालिकाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, और अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिला बाल विकास अधिकारी शांति चौरसिया ने गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड के महत्व को समझाया और गर्भवती पंजीयन एवं प्रारंभिक जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। 

इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य सकुन अहिरवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन जैन, क्रांति खरे, भगवती अहिरवार, चंद्रमणि नामदेव, सहायिका राम बाई, सुधा शारदा, आशा कार्यकर्ता उषा शुक्ला, चमेली जैन, और आयुर्वेदिक चिकित्सालय से भगवती सोनी उपस्थित रहीं। 

यह कार्यक्रम महिला बाल विकास अधिकारी शांति चौरसिया के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।