Translate

शनिवार, 6 जून 2020

पन्ना। गांजे की खेप पर पुलिस का धावा...करीब ₹70 हजार का गाँजा सहित आरोपी गिरफ्तार।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना मयंक अवस्थी के कुशल निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना बी. के. एस. परिहार एवं एसडीओपी गुनौर के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी गुनौर परि. उपुअ. उदित मिश्रा के नेतृत्व मे दिनांक 6 जून 2020 को मुखबिर से  सूचना जानकारी प्राप्त हुयी कि ग्राम राजापुर थाना गुनौर निवासी रामभुवन मिश्रा पिता स्व भैयालाल मिश्रा उम्र 50 साल  अपने घर के बाङे मे कुछ संदिग्ध से प्रतीत होते पेङ लगाये हुये है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी गुनौर उदित मिश्रा नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के घर मे दबिस दी गयी जिसके बाङे से 10 गांजे के पेङ वजन 14.600 किग्रा. कींमती 70000 रू. मौके पर ही जप्त कर विधिवत कानूनी  कार्यवाही पंचनामा इत्यादि तैयार कर आरोपी के विरूद्ध अप. क्र. 180/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका उपनिरी. एनपी पटेल , प्रआर  कुंजबिहारी, हरीलाल सिंह , आर  अशोक पटेल ,  रोहित मिश्रा , घनश्याम पटेल ,  अजेश बेदी ,  मुकेश कुमार , म. आर  ज्योति गुप्ता ,  दीक्षा त्रिपाठी एवं चालक आर.  बृजेश घोषी की सराहनीय भूमिका रही।थाना गुनौर द्वारा की गयी इस कार्यवाही की पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा प्रशंसा की गयी ।