//मनीष सम्राट//
मढ़देवरा(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम घोघरा के शासकीय स्कूल में बनाए गए वैक्सीनेशन केंद्र शनिवार को टीकाकरण संपन्न हुआ।
जिस के संबंध में आज शाम के समय शिक्षक देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम घोघरा में आज 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 210 लोगों को वैक्सीन का प्रथम दोष लगाया गया है।
जिस दौरान गांव ग्राम पंचायत सरपंच यशोदा बाई,सचिव हरदेव सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह लोधी, देवेंद्र सिंह शिक्षक, रघुनाथ सिंह, पर्वत सिंह लोधी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जानकीबाई, समाजसेवी जगभान सिंह उपस्थित रहे।