बक्सवाहा(छतरपुर)। जिले के बक्सवाहा में मंगलवार को 5 लोगों की कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,जिसकी पुष्टि CMHO विजय पथोंरिया ने की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उनमें से दो स्टेट बैंक में कार्यरत कर्मचारी हैं जबकि एक बक्सवाहा के वार्ड क्रमांक 3 का निवासी है शेष दो अन्य भी संक्रमित पाए गए हैं इसके पहले भी बक्सवाहा स्टेट बैंक के दो कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।