//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
रामटोरिया/बमनोरा(छतरपुर)। दुधमुंहे बच्चे व उसकी मां का शव पुलिस ने कुआं से बरामद किया। पोष्टमार्टम के बाद पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी पति पूरन अहिरवार (25) निवासी अदावन थाना शाहगढ जिला सागर व उसके छ: माह का बेटा, देवी अहिरवार का शव पुलिस ने कुआं से बरामद किया। घटना सोमवार दोपहर 12-3 बजे के मध्य की बताई जा रही है। बताया जाता है कि, मृतिका का पति बकस्वाहा क्षेत्र में बटाई पर लेकर खेती करता है। जबकि, मां और बेटे घर ही रहते हैं। बमनौरा थाना प्रभारी प्रदीप सर्राफ के अनुसार, मृतिका के परिजनों का नया घर बन रहा है। निर्माण स्थल बमनौरा थाना क्षेत्र के करीब है। सोमवार दोपहर सास-जेठानी व परिवार के अन्य लोग मकान बनाने के काम में लगे थे। तभी लक्ष्मी अपने 6माह के बच्चे को गोदी में लेकर आई और निर्माण स्थल पर बैठकर बच्चे को दूध पिलानें लगी। शाम को परिजन घर आए तो लक्ष्मी व बच्चा घर नहीं थे। तलाश में दोनों का शव मुन्ना यादव निवासी अवारखेरा थाना बमनौरा के खेत में बनें कुआं में शव पडे थे। मृतिका की जेठानी भुमानी बाई अहिरवार की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और दोनों शव कुआं से बाहर निकालकर पंचानामा के बाद शव का पोष्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया।
