//मनीष लोधी//
मढ़देवरा/बक्सवाहा(छतरपुर)। 11000 केवी की विद्युत लाइन जो ग्राम के नजदीक ही जंगल से निकले हुये हैं जिनके तार टूट जाने से गुरुवार को मडदेवरा में कुल सात भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई।
जिसके बाद मामले के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत कर्मियों की बड़ी लापरवाही के चलते हमारी भैंसों की मौत हो गई. और साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को लगातार कॉल किया गया लेकिन नही सुनी गई।