//राहुल जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। बकस्बाहा मे गुरुवार को दोनो राजनैतिक पार्टियों आमने सामने आ गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा उपचुनाव के प्रत्याशी को लेकर अपने कार्यकर्ताओं से राय शुमारी को ले कर एक बैठक का आयोजन बस स्टैंड स्थित काग्रेस कार्यालय मे किया गया जिसमे कांग्रेस नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी,पूर्व मंत्री हर्ष यादव,छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी,महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित,बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी,दमोह विधायक राहुल सिंह लोधी सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।
वही कांग्रेस छोड भाजपा मे आये पूर्व विधायक, एवं अब खाद्यान्न आपूर्ति निगम के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) प्रदुम्न सिह लोधी के नगर मे प्रथम बार आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया।
पूर्व निर्धारित समय के अनुसार प्रदुम्न सिह लगभग बारह बजे बकस्बाहा पहुँचे। जहाँ पर जगह-जगह भाजपाईयो द्वारा उनका स्वागत किया गया इस मौके पर प्रदुम्न सिह ने कहा कि मै क्षेत्र का विकास चाहता हू और विकास के लिये ही मैने काग्रेस का साथ छोडा है।
● नही हुआ सोशल डिस्टेन्थ का पालन और न ही नजर आये मुँह पर मास्क।
● नगर के लोगो ने की यह प्रतिक्रिया।
नगर के लोगो मे इन कार्यक्रमों को लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली.जब सरकार द्वारा एवं जिला प्रशासन द्वारा नगर की दुकान ओर सभी कार्यक्रम बंद है साथ ही धारा 144 लागू है और मंदिर, मस्जिद,धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है, हम सभी लॉक डाऊन के बंधन मे बॉध रक्खा है तो फिर नेताओ को ऐसे कार्यक्रम करने की परमिशन क्यो दे दी जाती है???
तो वही नगर के युवाओं का कहना है कि नेता अपने राजनीतिक लाभ के लिये अपने ही कार्यकर्ताओं और आम-जन को खतरे मे डाल रहे है. जिन लोगो को जनता को समझाना चाहिये की घर मे रहे सुरक्षित रहे वो ही लोग लाउडस्पीकर से एलाउंस कर भीड जोड रहे है। जहॉ एक तरफ आमजन मानस अपने जरूरी काम को लेकर भी घर से बाहर नही निकल सकता वही राजनैतिक पार्टियां भीड़ इक्कठा कर रही है।
● आमने सामने जब हुई बीजेपी कॉंग्रेस।
जब प्रधुम्न सिंह का काफला बकस्वाहा के बस स्टैंड पहुँचा तो कॉंग्रेस के विधायक और कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए और कॉंग्रेस ने प्रधुम्न सिंह का पुतला जलाया ओर काले झंडा दिखाते हुए प्रद्युम्न सिंह मुर्दबाद के नारे लगाए तो वही छतरपुर विधायक आलोक चतर्वेदी ने कहा कि प्रधुम्न सिंह बीजेपी में गए उनका हम पुरजोर विरोध करते हैतो वही राहुल लोधी दमोह विधायक बोले बीजेपी खरीदफरोख्त पर उतारू है और वो विधायक खरीद रही है हम इस निन्दनीय कार्य का पुरजोर विरोध करते है और रायसुमरी में ये बात सामने आई की यहाँ से प्रत्याशी क्षेत्र का ही होगा।
तो वही पलटवार करते हुए प्रधुम्न सिंह ने कहा कि में विकास के लिए बीजेपी में आया हूँ ओर यहां की समस्या प्रथमिक रहेगी।
15 दिन के अंदर यहां में मुख्यमंत्री को लेकर आऊँगा ओर यहां की समस्या हल करने के लिए प्रयास करूंगा।
में बीजेपी में गया और इस जिले से जो ये पुतला जलाने आये थे उनमे से भी कुछ जाने वाले है।

