Translate

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

बक्सवाहा। कंटेनमेंट एरिया में प्रशासन के नाकाफी इंतजाम,नाम मात्र के लिए हो रहा है सैनिटाइजर का छिड़काव।


//राहुल जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शुक्रवार को बक्सवाहा के स्टेट बैंक के दो कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
 जिसके बाद प्रशासन द्वारा एतिहात बरतते हुए उक्त जगह वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 की गली को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया था, लेकिन उस जगह से स्थानीय प्रशासन के नाकाफी इंतजाम के मामले सामने आ रहे हैं।
बता दें कि नाम न जाहिर करने की शर्त पर स्थानीय वार्ड वासी ने बताया कि नगर परिषद के द्वारा सिर्फ नाम मात्र के लिए एक दिन सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है. तो वही मामले में नगर परिषद सीएमओ लखनलाल पाठक ने बताया कि नियमित रूप से सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है।
अतः इससे यह साफ जाहिर होता है कि अगर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं तो कहीं ना कहीं लीपापोती का अंदेशा लगाया जा सकता है।