Translate

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

बक्सवाहा। विभाग की सेवाओं को निरन्तर जारी रखने के निर्देश...जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जैन पहुंचे बक्सवाहा...कलेक्टर के निर्देशन पर आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को किया गया सेनेटाइजर व मास्क का वितरण।


//रत्नेश रागी//
बकस्वाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल जैन ने कोरोना/कोविड 19 के संक्रमण से सुरक्षित बचे रहने हेतु आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को सेनेटाइजर व मास्क तथा अन्न संक्रमण से बचने के उपकरणों का वितरण किया जाकर लघु बैठक मे बच्चों का वजन विशेष तौर पर कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान रखने व एनआरसी में भर्ती कराने , पोषण आहार टीएचआर डोर टू डोर वितरण करने , टीकाकरण, स्वास्थ जांच सहित सभी सेवाओं को नियमित रूप से जारी रखने तथा कोई भी हितग्राही सेवाओं से बंचित न रह पाये के निर्देश दिए , साथ ही कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के विभिन्न उपाय सहित सावधानियों को अपने-अपने बार्डो व ग्रामों के लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिए।
  स्मरण रहे कि बकस्वाहा मे दो कोरोना  संक्रमण लोगों का पता चलते ही कलेक्टर सहित संबंधित विभाग सक्रियता से कार्य कर रहे है ।
     जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल जैन ने पत्रकारों को बताया कि वर्तमान में कोरोना कोविड - 19 का संक्रमण काल चल रहा है जिसका संक्रमण निरंतर बढ़ता जा रहा है , इससे सुरक्षा की दृष्टि से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाऐं कोरोना योद्धा के रूप मेंं निरंतर काम कर रही है और डोर टू डोर हितग्राहियों को सेवायें देने के लिए उनको सेनेटाइजर व मास्क व संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अन्य उपकरण बितरण किये हैं और समय रहते पीपीई किट की व्यवस्था करेगे , ताकि यह स्वयं सुरक्षित रहकर लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने के उपाय बता सके , साथ ही अपना सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें ।

अनिल जैन,जिला कार्यक्रम अधिकारी छतरपुर