● अविवाहिता के चक्कर में गई विवाहिता की जान।
● मृतिका के माता पिता ने लगाए ससुराल पक्ष पर मारने के आरोप।
नेटवर्क छतरपुर। जिले के अलीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिरवारी में रहने बाले नवलकिशोर कुशवाहा की 29 वर्षीय पत्नी उमा कुशवाहा ने अपने ही घर मे अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि मृतिका के पिता जालिम कुशवाहा व माँ सग्गो कुशवाहा ने लड़की को जान से मारने के आरोप महिला के पति पर लगाये है मिली जानकारी के अनुसार उमा कुशवाहा की शादी चिरवारी निवासी नाबलकिशोर कुशवाहा के साथ लगभग 18 वर्ष पहले हुई थी जिसकी दो संताने है तो वही नवलकिशोर कुशवाहा ने 2 वर्ष पहले अलीपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते उसे भगा कर अपने गांव चिरवारी ले गया था जहां एक ही घर में दोनों पत्नियों के साथ रहता था तभी गुरूवार की सुवह 4 बजे के लगभग नवलकिशोर ने अपने पिता को अपनी पत्नी के फांसी लगाने की सूचना दी तब उमा को फाँसी पर लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मोके पर पहुची पुलिस व एफएसएल की टीम ने शव को फंदे से उतारकर कर बारीखी से जाँच कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हबाले कर दिया है लेकिन कही न कही उमा की मौत को मायके पक्ष हत्या हत्या बता रहे है फ़िलहाल जांच आने पर पता चलेगा की उमा की मौत महज आत्म हत्या थी या सोची समझी मर्डर मिस्ट्री ।