Translate

गुरुवार, 9 जुलाई 2020

बक्सवाहा। नवागत थाना प्रभारी राजेश्वरी कौरव एक्शन में, समय पर ही खुलने एवं बंद होने लगी दुकाने।


//शिवराम अठि्या//
बक्सवाहा(छतरपुर)। प्रदेश में बड़ रही कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या के चलते जिले में कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर शीलेंद्र सिंह द्वारा समय-समय पर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को मिलते रहे हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से निर्देशों का पालन कराने में अधिकारी कर्मचारी असमर्थ नजर आ रहे थे समाचार पत्रों के माध्यम से अधिकारी कर्मचारियों के लापरवाह रवैया को उजागर किया गया इसी के चलते आज कलेक्टर के निर्देश अनुसार बक्सवाहा की नवागत थाना प्रभारी राजेश्वरी कौरव ने तत्काल एक्शन लेते हुए बक्सवाहा के दुकानदारों के लिए दुकान खोलने एवं बंद करने के लिए जिला कलेक्टर के द्वारा जारी किये गए आदेश के अनुसार सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक एवं दूध की दुकानें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोलने के लिए निर्देशित किया गया।
 बता दें कि बक्सवाहा थाना प्रभारी राजेश्वरी कौरव ने 2 जुलाई को कार्यभार संभाला था बक्सवाहा थाने का पदभार  संभालने के दौरान उन्होंने कहा था कि क्षेत्र में अपराधों को कम करने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किये जायेंगे।

●  नियमों का उल्लंघन करने पर काटे गए चालान।

 बाजार खुलने का जो समय निर्धारित किया गया है उसके पूर्व जिन दुकानदारों की दुकानें खुली पाई गई उन दुकानदारो पर नगर परिषद के द्वारा पब्लिक हेल्थ एक्ट 71 के तहत 500 से लेकर 1000 रुपये तक का जुर्माना बुधवार को काटा गया था जिस क्रम में कुल 15 दुकानदारों पर  नियमों का पालन ना करने पर यह कार्रवाई की गई थी तो साथ ही सभी दुकानदारों को मॉस्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिये गये थे।