Translate

मंगलवार, 21 जुलाई 2020

बक्सवाहा। "सामाजिक दूरी" को करके दरकिनार, होकर ऑटो-रिक्शा पर सवार...प्रशासन को क्यों नहीं एतराज?


//राजू दुबे//
बकस्वाहा(छतरपुर)। कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद भी नही चेते जिम्मेदार, ऑटो में ढोई जा रही ओवरलोड सवारी, लोडर में भी बैठाए जा रहे लोग....
बकस्वाहा नगर में 8 कोरोना संक्रमित निकले और समय रहते ठीक भी होते जा रहे है पर संक्रमण बड़े न इस के लिए कलेक्टर एसपी ओर प्रयास कर रहे और अपील कर रहे लेकिन इन सब से उलट बकस्वाहा में ऑटो संचालकों द्वारा बेपरवाही ओवर लोडिंग की भी तस्वीरें सामने आ रही है
ऑटोरिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी बैठाई जा रही है
 वैश्विक महामारी के चलते बस आदि साधन न चलने से ग्रामीणों की मजबूरी है कि वे ऑटो, लोडर में सफर जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है शहर से लेकर गांव तक बेपरवाही का आलम जारी है, लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। यदा-कदा चालानी कार्रवाई का कोरम तो पूरा कर लिया जा रहा है, लेकिन हादसों पर लगाम लगाने कोई पहल नहीं हो रही ओर न ही संक्रमण न फैले इस पर।सोमवार को शहर में बेधड़कर ओवरलोड ऑटो दौड़ते रहे। हैरानी की बात तो यह है कि वाहनों की गति कंट्रोल के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही। सरपट वाहन दौड़ रहे हैं। ओर लोग संक्रमित हो रहे हैं कोरोना के कारण बसें आदि न चलने से भी समस्या है। ग्रामीणों की भी मजबूरी है।

●  बगैर माक्स के सफर कर रहे ग्रामीण।

एक ओर जिले के कलेक्टर ने बगैर माक्स लगाए लोगो पर चलानी कार्यवाही के लिए कहाँ गया वही दूसरी ओर एक ऑटो में 10 से 20 लोग तक बिठाए जाते है जो न माक्स का उपयोग करते न सोशल डिस्टेंस का ऐसे में संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है समय रहते अगर सुधार नही हुआ तो संक्रमण बढ़ने का खतरा हो सकता है।

●  इनका कहना है कि...

 "वाहन चालकों द्वारा कहीं पर नियमों की अनदेखी पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी,साथ ही माक्स नही लगाए लोगो पर भी कार्यवाही होगी।"

राजेश्वरी कौरव थाना प्रभारी बकस्वाहा