Translate

शुक्रवार, 3 जुलाई 2020

नौगांव। घरेलू गैस-सिलेंडर में गैस रिसाव से घर मे लगी आग एक ही परिवार के तीन लोग घायल।


//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। नगर के नाला पार किराये के मकान में रहने बाले आदर्श टेलर की बहू शायना खान सुवह 9 बजे के लगभग गैस सिलेंडर पर किचिन में खाना बना रही थी तभी सिलेंडर में लगे पाइप से गैस रिसाव होने से अचानक आग लग गई।
 आग लगते ही शायना चीखने लगी शायना की चीख सुन उसका पति शाहरुख खान व जेवा भाई बहिन दोनों किचिन में पहुचे और आग बुझाने लगे आग बुझाते समय इस हादसे में पति पत्नी व बहन जेवा बुरी तरह से आग में जल गए आग की लगने की सूचना पुलिस सहित फ़ायर बिग्रेड को दी गई पुलिस को सूचना मिलते ही मोके पर पहुचे एसडीओपी पुलिस बल व फायरब्रिगेड मोके पर पहुची ओर फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया और आनन फानन में  घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायलो की गंभीर अवस्था को देखते हुए पति पत्नी सहित शाहरुख की बहन जेवा  तीनो को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया ।

कमल कुमार जैन एसडीओपी