//मनीष लोधी//
मढ़देवरा/बक्सवाहा(छतरपुर)। गुरुवार को बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़देवरा से निकले हुए नेशनल हाईवे पर एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है बता दें कि मिनी लोडिंग वाहन और बाइक सवार युवक की टक्कर हुई जिसके पश्चात युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक उपचार के लिए शाहगढ़ रेफर किया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
उक्त घटना बक्सवाहा थाना क्षेत्र के मढ़देवरा से निकले हुए नेशनल हाईवे छतरपुर-सागर की बताई गई है तो वही सूत्रों के अनुसार प्राप्त जानकारी में मृतक युवक वन विभाग का कर्मचारी है जिसका नाम नाथूराम उर्फ नत्थू रैकवार बताया गया है।
● इनका कहना है कि....
"बड़ा मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक की गंभीर परिस्थितियों में मौत हुई है तथा अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है एवं पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।"
राजेश्वरी कौरव(थाना प्रभारी बक्सवाहा)