//अक्षय जैन//
भगवां(छतरपुर)। बड़ामलहरा अनुविभाग के भगवॉ ग्राम में भी इस बार विद्यार्थियों ने गांव का नाम रोशन करने के लिए कोई कसर नही छोड़ी है मिली जानकारी के अनुसार देवेयदित्य सिंह परमार पिता लोकेन्द्र सिंह परमार ने इस बार 10 वी की परीक्षा मैं 96 प्रितिशत अंक प्राप्त किये है इन्होंने कुल 400 में से 383 अंक प्राप्त किये है जब इनसे बात की तो इन्होंने बताया कि मैंने दिन ओर रात एक करके इस मुकाम पर पहुचा हु ओर भविष्य में देश की सेवा में कलेक्टर बनना चाहता हु
वही गांव के हायर सेकंडरी स्कूल में पड़ने बाले हर्ष जैन ने भी सावित कर दिया है कि शासकीय स्कूल में पड़कर भी बहुत कुछ किया जा सकता है हर्ष जैन पिता प्रमोद जैन जो कि हायर सेकंडरी स्कूल में अध्ययन करते थे उन्होंने भी 10वी की परीक्षा में कुल 400 अंको में 383 अंक हासील कर 96 प्रितिशत बनाई है ये भविष्य में इंजीनियर बनकर देश के लिए अच्छे पुल अच्छी सड़के अच्छी इमारतें बनाना चाहते है
वही गांव के गुरुकुल कान्वेंट हाई स्कूल में पड़ने बाली नेहा नामदेव पिता राकेश नामदेव ने इस बार 10वी को परीक्षा में 400 मैं से 358 अंक प्राप्त कर पूरे गांव में दूसरा स्थान प्राप्त किया ओर 90 प्रतिशत हासिल की है ये भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है