Translate

सोमवार, 6 जुलाई 2020

घुवारा। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने पी ली कीटनाशक दवा...तत्काल इलाज के लिए दर-दर भटतकता रहा मजबूर पिता....करीब दो घंटे तड़पने के बाद किया गया रैफर।


●  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुवारा में डाक्टर की दादागिरी के कारण नगर में फैला अक्रोश।

//मनीष सम्राट,विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। जहां एक ओर डाक्टर कोरोनावायरस की महामारी से लोगों को निजात दिलाने में लगे हुए हैं वहीं दूसरी ओर कुछ डाक्टर केवल खानापूर्ति में लगे हूए है ऐसा ही एक मामला घुवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है  जहा पर राजकुमार पिता छुट्टन अहिरवार के द्वारा अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पी लेने के बाद लोगों ने  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया  तो डाक्टर ने अंदर नहीं आने दिया जिस कारण से युवक को सड़क पर ही लिटा दिया ।
क्योंकि केवल राजनेता तथा दबंगों का ही इलाज किया जाता है गरीबों के पास पैसों का अभाव होने के पास फीस का ही इंतजाम करना कठिन होता है  नहीं तो दो घंटे तड़पने के बाद भी कोई उपचार नहीं किया और जब पिता ने रो  रो  कर डाक्टर महोदय से इलाज के लिए निवेदन किया तो दूर से ही भगा दिया,।।
तब जाकर जब मिडिया के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो तत्काल केन्द्र पहुचे तो साहब भड़कने लगे ओर लोगों पर दादागिरी दिखाने लगे ओर फिर से अपनी सीट पर बैठ गये जहा एक ओर बेटा तड़पता हो उस पिता को चैन कहां लेकिन इसकी चिंता डाक्टर क्यो करें ।
जब इस घटना की जानकारी वी एम ओ हेमन्त मलैया से की तो उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए एम्बुलेंस उपलब्ध कराई तथा युवक को जिला अस्पताल के लिए रिफर करवा दिया तथा उपस्थित डाक्टर पर संवैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।