Translate

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

नौगांव। विद्युत विभाग की यह लापरवाही कही पड़ ना जाये भारी...देखिए वीडियो।


 
 //रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)।  नगर में बिजली विभाग द्वारा एक बड़ी लापरवाही सामने आई है बारिस का मौसम है ऐसे में पूर्व मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी द्वारा पॉश इलाको के चौक चौराहो पर लगे डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स जिसमे बिजली की सप्लाई एक जगह से दूसरी जगह की जाती है वो किसी बड़ी घटना को आमंत्रित दे रहे है नौगांव में कई जगह लगे डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स महज 1 से 3 फिट की ऊंचाई पर बिना बॉक्स कवर के हुए लगे हुए जहा छोटे छोटे बच्चे या आम आदमी व जानवर इसकी चपेट में आ सकते है और एक बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है ।
नौगांव के नगर पालिका चौराहे पर,त्रिपाठी निवास के सामने,स्टेडियम के पास,यहाँ तक की बिजली विभाग के कार्यालय के बिलकुल बगल में भी डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स ओपन है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है ।
जब एई साहब को अपने कार्यालय के बगल में ओपन डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स की सुध नही है तो बाँकी शहर का क्या हाल होगा ये तो आप समझ ही सकते है ।इस सम्बद्ध में जब नौगांव ए ई अजीत चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा ये डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स बहुत पुराने है इनको जल्द से जल्द बदलवाऊंगा। लेकिन जनाब पहले ही अगर संज्ञान ले लेते तो ज्यादा अच्छी बात थी लेकिन मीडिया के संज्ञान में आने के बाद आप जागे चलो खैर ठीक है देर जागे लेकिन जागे तो सही। अब देखने वाली बात होगी की ऐ ई कब तक इन डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स को बदलवा कर नए डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगवाते है ।
●  इनका कहना है कि....

अजीत चौहान(ऐ ई)