Translate

बुधवार, 1 जुलाई 2020

कलेक्टर द्वारा किया गया किलकिला फीडर का निरीक्षण..बोले कि उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए कार्य।


//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। किलकिला नदी के उद्गम स्थल पर जल संरक्षण संरचना तैयार कर नगर के लोकपाल, धरम सागर एवं निरपत सागर तालाब को भरने का कार्य किया जाता है। इस स्थान को किलकिला फीडर के नाम से जाना जाता है। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा उद्गम स्थल के पानी को नष्ट होने से पूरी तरह बचाकर तालाबों में भरने के लिए कार्ययोजना तैयार कराई गयी। इस कार्ययोजना को मूर्तरूप देने का कार्य सिंचाई विभाग को सौंपा गया था। अब यह काय लगभग पूर्ण हो चुका है।
कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा भ्रमण से लौटते वक्त किलकिला फीडर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में उपयोग की गयी सामग्री का अवलोकन करने के साथ जल संग्रहण क्षमता का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित निर्माण एजेन्सी के अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्य में किसी तरह की गुणवत्ता संबंधी कमी नही होना चाहिए। नहरों की साफ सफाई करने के साथ जल के फैलाव को पूरी तरह रोका जाए। जिससे शत प्रतिशत वर्षा का जल तालाबों में संग्रहित हो सके।