Translate

बुधवार, 1 जुलाई 2020

माँ-पिता सहित साढ़े 3 वर्षीय बच्ची निकली कोरोना पॉजिटिव।


//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। आज दिनांक 01 जुलाई को ट्रयूँनाट जाँच लैब से प्राप्त रिपोर्ट में पन्ना शहर के धाम मोहल्ला निवासी एक परिवार के 3 व्यक्ति जिसमें 38 वर्षीय पुरुष,30 वर्षीय महिला एवं उनकी साढ़े तीन साल की बच्ची में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जो कि दिनांक 30 जून को सूरत से चलकर पन्ना पहुंचे थे। एवं जिला चिकित्सालय की फीवर क्लिनिक में परीक्षण उपरांत संदिग्ध पाए जाने पर जांच सेम्पल कलेक्ट किया गया था। जिसकी प्राप्त रिपोर्ट में 3 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई है। उक्त कोविड 19 पुष्ट केसों के सम्बंधित क्षेत्र को कण्टेन्मेंट क्षेत्र निर्धारित करने एवं संक्रमण के नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही जिला प्रशासन के समन्वय से कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही जिलास्तरीय आरआरटी टीम द्वारा स्थल पर पहुंचकर स्क्रीनिग, कांट्रेक्ट हिस्ट्री,ट्रैवल हिस्ट्री एवं सेम्पलिंग की कार्यवाही की जा रही है।
पन्ना जिले में अब तक कोविड 19 के कुल 37 पुष्ट मरीज पाए जा चुके है। जिनमें से 29 मरीजों के उपचार उपरांत पूर्णतः स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने के उपरांत वर्तमान में कोविड 19 एक्टिव पुष्ट केसों की संख्या 08 है।