Translate

रविवार, 5 जुलाई 2020

नौगांव। नियमों के प्रति लापरवाह बने लोग,प्रशासन का ढुलमुल रवैया।


//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। कोरोना महामारी के चलते नौगांव नगर पालिका और पुलिस थाना नौगांव दोनों ही निष्क्रिय हो गए हैं आलम यह है की नगरपालिका कोई भी कर्मचारी ऑफिस से बाहर निकलता ही नहीं है सुबह के वक्त नौगांव में जो लेबर चौक होता है वहां पर काफी संख्या में मजदूर आकर खड़े होते हैं लेकिन उन मजदूरों को कोई यह कहने वाला नहीं है कि तुमने मास्क लगा या नहीं वही बाहर से भी जो मजदूर वह भी एक साथ होते है सोशल डिस्टेंस की तो बहुत दूर की बात है कोई भी मजदूर मास्क लगाकर नहीं घूमता है और ना ही मास्क लगाकर खड़े होते हैं सभी कोरोना जैसी महामारी से बेफिक्र होकर चौकी पर एकत्रित होते हैं अगर प्रशासन चाहे तो इनको थोड़ा समझा-बुझाकर इनको मास के लिए प्रेरित कर सकता है लेकिन प्रशासन को इतना टाइम नहीं है कि वह आकर इनको समझाए हमारी एसडीएम महोदय से अनुरोध है की नगर पालिका को या पुलिस प्रशासन को सुबह से भेज कर मजदूरों को समझा कर उनको मास्क पहने के लिए कहा जा सकता है इस कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सकता है।