Translate

रविवार, 5 जुलाई 2020

बड़ामलहरा। सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत।

//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। मृतिका कक्षा 5वीं की छात्रा थी। पुलिस ने पोष्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
     जानकारी के अनुसार, आकांक्षा पिता राकेश रजक (12) निवासी महाराजगंज थाना बडामलहरा की सर्प के काटनें से मौत हो गई। मृतिका, शुक्रवार रात अपने परिजनों के साथ घर पर जमीन में सो रही थी तभी उसे सर्प ने काट लिया। रात साढे 12 बजे चिल्लानें की दर्दनाक आवाज सुनकर परिजन उठ गए और बालिका की झाडफूंक करानें ले गए। हालत बिगडनें उसे अस्पताल लाया गया परंतु, देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान उसनें अस्पताल में दम तोड दिया।