Translate

गुरुवार, 23 जुलाई 2020

बिजावर। शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर कैंडल जलाकर किया याद।


//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। हिंदू युवा क्रांति दल बिजावर द्वारा क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद एवं स्वतंत्र सेनानी बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर कैंडल जलाकर उनको याद किया।
 हम सब युवा भाई हरदम देश हित के लिए कार्य करते हैं और देश के लिए समर्पित हैं क्रांतिकारी पं चंद्रशेखर आजाद जी एवं स्वतंत्र सेनानी बाल गंगाधर तिलक जी के फोटो चित्र पुष्प अर्पण कर एवं कैंडल जलाकर याद किया।
हम सब युवा भाइयों के आदर्श पंडित चंद्रशेखर आजाद जी के लिए लाइन ,,जब तक जिया मूछों पर ताव था, गुलाम देश में वह एकलौता आजाद था ,दुश्मनों की गोलियों का सामना हम कर लेंगे, आजाद थे ,आजाद हैं ,आजाद रहेंगे।

इस कार्यक्रम में जीतेन्द्र तिवारी जीतू ,अजय दुबे ,राज प्यासी, महेंद्र सिंह राजा,मीनेश नामदेव, कमलेश साहू ,शिवम तिवारी, अंशुल प्यासी, विक्की यादव, श्रीकांत प्रजापति, राहुल दुबे, अभिषेक यादव ,भगवानदास एवं सभी हिंदू युवा क्रांति दल बिजावर के सदस्य शामिल हुए