//राजू दुबे//
बकस्बाहा(छतरपुर)। नगर बकस्बाहा मे शासन की जमीन पर सदा से भू माफियाओ द्वारा कब्जा किया जाता रहा है और कब्जा करके माफियाओ द्वारा जमीनो का बिक्रय किया जाता रहा है !उसी उद्देश्य को ध्यान मै रखते हुए बर्तमान समय में माफियाओ द्वारा अतिक्रमण का काम जोरो पर चल रहा है !
उल्लेखनीय है कि अगर बकस्बाहा नगर मे अतिक्रमण की बात की जाय तो नगर की बेसकीती शासकीय भूमि लगभग 100 एकड अतिक्रमण की चपेट में पूर्व से ही जा चुकी है!
बही अतिक्रमण को लेकर अगर बर्तमान समय पर नजर डाली जाए तो शासन की भूमि का एक बहुत बडा रकवा जिसका खसरा नम्बर 346/1,एवं 349/1 जिसका रकवा लगभग 19 एकड है जो भूमि मंडी एवं भदभदा बांध के बीचो बीच स्थित है उस पर नगर के भूमि माफियाओ द्वारा अतिक्रमण कर मकान एवं झुग्गी झोपड़ियाँ बनाकर कब्जा किया जा रहा है जो एक बहुत बडी चिंता का विषय है
चिंता का विषय इसलिए है कि नगर मे शासकीय भूमि का लगभग यही रकवा खाली रह गया था जिसमे भबिष्य मे नगर में शासकीय भवनो का निर्माण किया जा सकता था अगर यह जमीन भी माफियाओ के कब्जे में पहुँच जाती है तो आने बाले समय में नगर में बनने बाली किसी भी सरकारी भवन के लिए कोई भी जमीन नही रह जायेगीे!
उक्त शासकीय भूमि पर वर्तमान में चल रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए शासन से अपील है कि अगर इस भूमि के सुरक्षित नहीं किया गया तो भबिष्य मे इसे बचाने के लिए बडे स्तर से आन्दोलन किये जायेगे आन्दोलन के दौरान निर्मित होने बाली समस्त परिस्थितियो के लिए शासन जिम्मेदार होगा