//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। नौगांव के मैन मार्केट में आज राजश्व,पुलिस और नगर पालिका की सामूहिक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई जिस पर व्यापारियो की दुकानों पर जेसीबी मशीन से तोड़ फोड़ कर अतिक्रमण को हटाया गया इसके पहले 4 दिनों से लगातार प्रशासन बाजार में मुनादी करवा कर व्यापारियो को चेतावनी दी थी की अपनी अपनी दुकान घरो का अतिक्रमण हटा ले व्यापारी नही तो रोड पर लगा माल जप्त कर प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी लेकिन वावजूद व्यापारी मानने को तैयार नही थे लिहाजा आज प्रशासन को मजबूरन जेसीबी के माध्यम से तोड़ फोड़ कर माल जप्त कर कार्यवाही की गई।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नौगांव के रंगरेज मोहल्ला से शुरू की गई जो की कल्याण चौक,SDOP कार्यालय के सामने,बजरिया,जैन मंदिर,गल्ला मंडी इलाके में क्रमश: अतिक्रमण हटाओ की कार्यवाही की गई कार्यवाही के दौरान नौगांव एसडीएम विनय दुवेदी,सीएमओ बसंत चतुर्वेदी,थाना प्रभारी के के खनेजा सहित भारी पुलिस बल के साथ राजश्व और नगर पालिका की टीम मौजूद रही । पुरे 4 घंटे तक चली इस मुहीम से लगभग नौगांव के मेन मार्किट को अतिक्रमण मुक्त किया गया वही प्रशासन ने व्यापारियो को चेताया की आगे से अगर किसी व्यापारी ने रोड पर माल जमाकर अतिक्रमण करने की कोशिश की तो अब वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
● इनका कहना है कि...
विनय दुवेदी(SDM)
बसंत चतुर्वेदी(CMO)
के के खनेजा(TI)