//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। गौ सेवक ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया है जिसमें गौ सेवकों ने मांग की है मध्य प्रदेश सरकार से की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौ रक्षा कानून बनाया गया है गौ सेवकों ने मांग की है कि गौ रक्षा के लिए गौ हत्या बंद करने के लिए मध्यप्रदेश में भी गौ रक्षा कानून लागू किया जाए जिससे गौ रक्षा हो सके गौ माता की जान बच सके उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौ हत्या करने पर 10 साल की सजा 5 लाख का जुर्माना एवं गोवंश को अंग भंग करने पर 7 साल की सजा 3 लाख का जुर्माना लागू किया गया है ,बिजावर गौसेवक मध्य प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि जल्दी से जल्दी मध्यप्रदेश में भी गौ रक्षा कानून लागू किया जाए,एवं मध्यप्रदेश में जो गौशाला चल रही हैं उन गौशालाओं की जांच की जाए कुछ गौशालाओं में ताले लगे हुए हैं कुछ गौशाला सिर्फ नाम के लिए है, जहां पर एक भी गौ माता नहीं रहती हैं जब कोई अधिकारी जांच करने पहुंचता है तो वहां पर गौ माताओं को रखा जाता है उसके बाद गौ माताओं को आवारा छोड़ दिया जाता है ,ऐसी जो गौ शालाएं चल रही हैं उन पर कार्रवाई की जाए, जिससे हमारी जो गौ माता हैं उनकी रक्षा हो सके और उनको गौशाला में रखा जा सके।
ज्ञापन में जीतेन्द्र तिवारी जीतू,अजय दुबे,नीलेश शुक्ला नीलू, राज प्यासी ,मिनेश नामदेव, विशाल साहू, मयंक साहू,सोमेश खरे एवं सभी को सेवक शामिल हुए