Translate

बुधवार, 8 जुलाई 2020

नौगांव। NH-75 पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन...वृक्षारोपण कर नगर-प्रशासन को दिखाया आईना।


//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)।  नगर के बीचो बीच निकले नेशनल हाइवे एनएच 75 पर नगरपालिका के माध्यम से लाखों रुपये की लागत से जटाशंकर कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका देकर नगर के सौंदर्यीकरण के लिए नेशनल हाइवे के दोनों ओर नवीन महाविद्यालय से लेकर बीटीआई कालेज तक लगभग 2 किलोमीटर डिवाइडर का निर्माण कराया गया था।
 जिसके घटिया निर्माण के चलते जगह जगह गहरे गड्ढो हो गए जिससे हादसे होने का अंदेशा बना रहता है वही वरसात में इन्ही गड्ढो में पानी भरना शुरू हो जाता है इसी को लेकर आज नौगांव के युवक कांगेस के प्रदेश सचिव अभय तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर प्रशासन को आइना दिखाते हुए नेशनल हाइवे के दोनों ओर वृक्षारोपण कर अनोखा विरोध जताया है ओर डिवाइडर सहित नगर के वार्डों की सड़कों में हुए गड्डों को जल्द ही दुरुस्त कराने के लिए नगर प्रशासन से मांग की है ।

अभय तिवारी, प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस