//प्रदीप विश्वकर्मा//
बक्सवाहा(छतरपुर)। एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान के तहत की जा रही है कार्यवाही नागरिकों में मास्क के उपयोग के प्रति जागरूकता लाने और जरूरतमंद लोगों को मास्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार बकस्वाहा नगर परिषद व थाना स्टाफ द्वारा एक मास्क-अनेक जिंदगी जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार बकस्वाहा नगर परिषद व थाना स्टाफ द्वारा ब्लाक के रहवासियों को मास्क का उपयोग कर स्वयं को कोरोना संक्रमण से बचाने के साथ ही इसके संक्रमण के प्रसार को रोकने में अहम भूमिका निभाने की अपील की जा रही है।
इसी क्रम मे आज 8 अगस्त 2020 को एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान के तहत बकस्वाहा नगर के बस स्टैंड तिराहा, बिना माक्स के घूम रहे लोगों के चालान काटे गए। अभियान के तहत आज कुल 14 चालान काटे गए एवं 14 मास्क वितरित किए गए। साथ ही में लोगों को यह समझाइश दी गई की अनावश्यक घर से बाहर ना निकले केवल बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले और सार्वजनिक स्थानों पर 2 गज की दूरी बनाए रखें एवं मास्क अनिवार्य रूप से पहने।

