//लोकेन्द्र सिंह बुन्देला//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। नगर परिषद के सभाकक्ष में नगर के व्यापारियों, दुकानदारों फुटकर विक्रेताओं द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रविवार के दिन बाजार बंद करने का निर्णय लिया । जानकारी के मुताबिक नगर के व्यापारी संघ ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप रिछारिया नगर निरीक्षक राकेश साहू व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में व्यापारी पवन देवड़िया धन प्रसाद असाटी गट्टू जैन भरत अग्रवाल अरविंद अग्रवाल मुकेश असाटी लोकेश असाटी राकेश साहू रमेश अग्रवाल अनिल अग्रवाल मंटू जैन गुड्डे जैन नीलेश जैन राजू जैन भागीरथ कुशवाहा प्रकाश असाटी ने सर्वसम्मति से कोरोना महामारी से अपनी व नागरिकों के बचाव हेतु रविवार के दिन बाजार बंद रखने का संकल्प लिया । साथ ही किसी के द्वारा दुकान खोलने पर उसके विरुद्ध कार्यवाही किये जाने का प्रशासन से अनुरोध किया ।